गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ठंड के चलते स्कूलों में 5 जनवरी तक अवकाश

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले में ठंड व सर्द हवाओ के चलते जिला प्रशासन ने प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के लिए आज और कल का अवकाश घोषित कर दिया गया है। सागर जिले में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। जिला प्रशासन ने जिले में लगातार तापमान में गिरावट और सर्दी बढ़ने के कारण जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, नर्सरी, प्राथमिक कक्षाएं 4 और 5 जनवरी तक बंद रहेगी। कक्षा 6 से लेकर 12 तक की समस्त कक्षाएं 9ः30 के बाद संचालित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *