गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सागर में आरोपी की होटल जमीदोज

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में जिला प्रशासन ने आरोपी की पांच मंजिला होटल को गिरा दिया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मकरोनिया में जगदीश यादव की जघन्य हत्या के आरोपियों की पांच मंजिला होटल को जिला प्रशासन ने कल देर शाम गिरा दिया। हत्या के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निष्कासित किए गए नेता मिश्री गुप्ता की यह होटल थी।

विशेषज्ञ लोगों की निगरानी में कंट्रोल ब्लास्टिंग से होटल को जमीदोज करने की योजना प्रशासन ने बनाई। पूरी तैयारियों के साथ प्रशासन ने रात में इसे जमींदोज कर दिया गया। मौके पर कलेक्टर दीपक आर्य और डीआईजी तरुण नायक और प्रशासनिक अमला मौजूद थे। कलेक्टर ने बताया कि मिश्री चंद गुप्ता ने अवैध तरीके से 5 मंजिला होटल बना लिया था। जिसको प्रशासन ने जमींदोज कर दिया।
नगर पालिका परिषद मकरोनिया के निर्दलीय पार्षद के भतीजे की हत्या में आरोपी निष्कासित भाजपा नेता मिश्रीचंद गुप्ता (45) का 5 मंजिला होटल था। इस मामले में मिश्रीचंद गुप्ता समेत तीन आरोपी फरार हैं। मकरोनिया में चुनावी रंजिश में जीप से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। मामले में 5 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। एक अन्य आरोपी भाजपा नेता मिश्रीचंद गुप्ता को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *