गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में दबाव

मुंबई : चीन में कोविड के बढ़ रहे मामले और अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत से स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली के दबाव में शेयर बाजार पिछले लगातार दो दिन की तेजी के बाद आज एक प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 636.75 अंक अर्थात 1.04 प्रतिशत की गिरावट लेकर 61 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 60657.45 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 202 अंक यानी 1.11 प्रतिशत टूटकर 18030.55 अंक पर आ गया।

दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों में भी बिकवाली हावी रही। इससे बीएसई का मिडकैप 0.97 प्रतिशत उतरकर 25,266.13 अंक और स्मॉलकैप 0.79 प्रतिशत गिरकर 28,993.03 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3627 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2271 में बिकवाली जबकि 1226 में लिवाली हुई वहीं 130 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 43 कंपनियां लाल जबकि शेष सात हरे निशान पर रही।
बीएसई के सभी 20 समूह में गिरावट रही। इस दौरान धातु 2.83, कमोडिटीज 1.49, सीडी 0.98, ऊर्जा 1.70, एफएमसीजी 0.73, वित्तीय सेवाएं 1.03, हेल्थकेयर 0.31, इंडस्ट्रियल्स 0.60, आईटी 1.00, दूरसंचार 1.23, यूटिलिटीज 1.74, ऑटो 0.71, बैंकिंग 0.97, कैपिटल गुड्स 0.78, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.47, तेल एवं गैस 1.52, पावर 1.51, रियल्टी 1.99, टेक 1.04 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.44 प्रतिशत लुढ़क गये।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.25, जर्मनी का डैक्स 1.12, हांगकांग का हैंगसेंग 3.22 और चीन क शंघाई कंपोजिट 0.22 प्रतिशत चढ़ गया जबकि जापान के निक्केई में 1.45 प्रतिशत की गिरावट रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *