गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एसटीएफ ने तस्कर को किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर : ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बाघ, तेंदुए की खाल जब्त की है। एसटीएफ सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर उनकी एक टीम ने बौध वन मंडल के वन अधिकारियों की मदद से मंगलवार शाम को बौध टाउन थाना अंतर्गत सालुकी ब्रिज के पास छापेमारी की और एक वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान तस्कर के कब्जे से दो खाल- एक बाघ की और एक तेंदुए की खाल के अलावा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। एसटीएफ सूत्रों ने कहा कि बाघ की खाल को जैविक परीक्षण के लिए देहरादून भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *