फगवाड़ा : पंजाब के फगवाड़ा में नगर निगम की तरफ से अर्बन एस्टेट में कल फेेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में फेरीवालों ने आज प्रदर्शन किया। रेहड़ी फड़ी यूनियन सदस्यों समेत फेरीवाले श्रमिक नेता जरनैल नांगल के नेतृत्व में निकला विरोध मार्च पहले नगर निगम कार्यालय पहुंचा लेकिन वहां कोई सरकारी अधिकारी न मिलने पर वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। नांगल ने इस अवसर पर कहा कि नगर निगम केवल गरीबों को ही निशाना बनाता है, जबकि फेेरीवाले कड़ी मेहनत कर किसी तरह अपने परिवार का गुज़ारा करते हैं। प्रशासन उनके पेट पर लात मारने की कोशिश कर रहा है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जालंधर के लतीफपुरा गरीबों के घरों की तोड़ू कार्रवाई का भी ज़िक्र किया। पुलिस अधीक्षक मुख्तियार राय ने प्रदर्शनकारियों से बात कर उन्हें शांत किया।
