हलवारा (लुधियाना) : भगवंत सिंह मान ने आज सिविल एयर टर्मिनल हलवारा के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दियेेेेेेेेे कि निर्माण कार्य छह महीने में पूरा किया जाए। उन्हाेंने बताया कि सरकार टर्मिनल के कार्य के लिए पहले ही 50 करोड़ रुपए जारी कर चुकी है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पंजाब को हवाई संपर्क के नक्शे पर आगे बढ़ाएगा और यात्रियों के समय, पैसे और ऊर्जा की बचत करेगा।
उन्होंने कहा कि परियोजना पिछले साल 31 मार्च तक पूरी होनी थी लेकिन पिछली सरकारों की बेरुख़ी के कारण यह अपनी समय-सीमा पार कर गया है।
मान ने एयर टर्मिनल के काम में तेजी लाने के दिये निर्देश
