गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोविड के संभावित ख़तरे से छात्राओं को किया सतर्क

कपिल शर्मा /गौरवशाली भारत

नाॅंगल चौधरी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय शिविर में यूनिट की करीब पचास छात्राओं को शिविर के पाँचवें दिवस गुरुवार को विद्यालय प्राचार्य डाॅ. विक्रम सिंह रोहिल्ला की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्वारा कोविड के संभावित खतरे से निपटने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई। एमओ भानु प्रताप सिंह ने एनएसएस कैंप में प्रतिभागी छात्राओं को कोविड से सावधान रहते हुए मास्क लगाने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने स्वच्छता पर प्रकाश डालते हुए हैंड सैनिटाइज़र प्रयोग के लिए प्रेरित किया। डाॅ. भानु प्रताप द्वारा बताया गया कि, हाथों पर मौजूद कीटाणुओं और बैक्टीरिया को नष्ट करके उनसे फैलने वाले रोगों से रोकथाम करने में सैनिटाइज़र मदद करता है। कोविड से सुरक्षा में सैनिटाइज़र इस्तेमाल सुरक्षित है।

उन्होंने विद्यालय की आंशिक छात्राओं के चेहरे पर मास्क देखकर उनकी जागरूकता की सराहना की। अधिकांश छात्राओं को बिना मास्क देखकर उन्हें कोविड के संभावित ख़तरे से निपटने और गंभीर परिणामों के बारे में जिक्र करते हुए छात्राओं को बताया कि सार्वजनिक जगहों पर बचने की कोशिश करें, भीड़ वाले क्षेत्रों में दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा जिन छात्राओं को वायरल, फ्लू हुआ है वह कुछ दिन विद्यालय अवकाश पर रहें। उन्होंने भोजन में संतुलित पौष्टिक आहार के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि हरी सब्जी आयरन युक्त गुड़ और भोजन में शामिल करें साथ ही उन्होंने दाल अधिक मात्रा में खाने की सलाह दी। इस दौरान विद्यालय में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस कैंप के पाँचवें दिन स्वयं सेविकाओं द्वारा कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मन्दिर परिसर में श्रमदान किया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य सहित एनएसएस इंचार्ज एवं पीजीटी इंग्लिश सावित्री, पीजीटी इंग्लिश देवेंद्र वर्मा, पीजीटी संस्कृत तृप्ति, टीजीटी हाॅम सांइस प्रमीला, सीएचसी से नितेश शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *