गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी, डीएमएस डब्लू एस एल (DMSWSL) एवं दिल्ली नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

नई दिल्ली। दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी, डीएमएसडब्लूएसएल (DMSWSL) एवं दिल्ली नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ लाइब्रेरी के गीतांजलि सभागार में 06 जनवरी 2023 को प्रात: 11:00 बजे हुआ तथा इस अवसर पर “थोक अपशिष्ट उत्पादक के लिए क्षमता निर्माण और व्यवहार परिवर्तन” विषय पर संगोष्ठी एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र कानखेड़िया की अध्यक्षता एवं महानिदेशक डॉ. आर. के. शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया I कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशेषज्ञ वक्ता के रूप डीएमएसडब्लूएसएल के वाइस प्रेसिडेंट, श्री डी. पी. सिंह उप-प्रबंधक श्री संतोष कुमार एवं सहायक प्रबंधक, श्री योगेश पन्त उपस्थित रहे । कार्यक्रम में श्रीमती विभा लाल चावला , सदस्य दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड की भी विशेष रूप से उपस्थिति रही l
श्रीमती उर्मिला रौतेला, सहायक पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी, दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा श्रोताओं के सम्मुख कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं वक्ताओं को मंच पर आमंत्रित कर कार्यक्रम आरंभ किया गया । उन्होंने विषय के महत्त्व पर भी अपने विचार व्यक्त किए I
डॉ. आर. के. शर्मा, महानिदेशक,ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं श्रोताओं का स्वागत एवं अभिनंदन कर विषय के सन्दर्भ को साझा किया l उन्होंने कूड़े प्रबंधन हेतु सभी को अपनी भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया l देश का भविष्य आज के युवाओं के हाथ में है, वह अपने व्यवहार में सुधार कर स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दे सकते है । पुस्तकालय अब केवल पुस्तकों के आदान-प्रदान तक सीमित ना होकर एक सामाजिक संस्थान है जो सूचना और ज्ञान को प्रासारित करता है और समाज में सामाजित जागरूकता का संचार करता है l
डॉ. विभा लाल चावला ने सभागार में उपस्थित श्रोताओं से वार्तालाप कर विषय की गंभीरता को सब के समक्ष प्रस्तुत किया l उन्होंने प्लास्टिक कूड़े की समस्या को विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से बताया तथा सभी श्रोताओं को अपने में व्यवहारिक बदलाव कर स्वच्छता का राजदूत बनने हेतु प्रोत्साहित किया l
मुख्य अतिथि एवं विषय विशेषज्ञ, श्री डी. पी. सिंह ने अपने व्यक्तव्य में डीएमएसडब्लूएसएल के उद्देश्य एवं पृष्टभूमि के साथ थोक अपशिष्ट जनरेटर के लिए अपशिष्ट प्रबंधन और व्यवहार परिवर्तन के बारे में श्रोताओं को विस्तार से बताया गया l उन्होंने कचरे के प्रकार, उनके दुष्परिणाम एवं गंभीरता के साथ उनके निपटान के तरीकों, उपचारों एवं कानूनों के बारे में पी.पी.टी. के माध्यम श्रोताओं को अवगत कराया l उन्होंने थोक अपशिष्ट उत्पादक (Bulk Waste Generators) की समस्या को प्रस्तुत कर उसके निवारण हेतु उठाये गये कदम एवं व्यक्तिगत तौर पर सचेत रहकर कूड़े के निपटान हेतु सही आदतों के विकास कर व्यवहारिक स्तर पर सुधार करने हेतु विभिन्न सुझावों को श्रोताओं से साझा किया l
दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र कानखेड़िया द्वारा अपने अध्यक्षीय भाषण में स्वच्छता को आंतरिक एवं बाह्य दोनों स्तरों पर महात्मा गाँधी जी के परिपेक्ष में समझाया गया । उन्होंने श्रोताओं को भौतिक स्वच्छता के साथ-साथ अपनी आंतरिक स्वच्छता पर ध्यान देने हेतु प्रेरित किया तथा इस गंभीर विषय पर मनन करके इसे अपने व्यवहार में उतारने को कहा तथा कूड़ा बिनने वाले व्यक्ति की परिस्थिति को मानवीयता से महसुसू करने को भी कहा I
श्री संतोष कुमार, उप प्रबंधक ने अपने व्यक्तव्य में पी.पी.टी. के माध्यम से MCD द्वारा कूड़ा निपटान हेतु उठाये गये कदमों एवं कानूनों से श्रोताओं को परिचित कराया l उन्होंने विषय को बहुत की सरल तरीके से रख व्यावहारिक तरीके से कूड़े की समस्या के उचित समाधानों पर श्रोताओं का ध्यान आकृषित किया l
सत्र के अंत में डीएमएसडब्लूएसएल के युवा कलाकारों द्वारा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कूड़े के उच्चित निपटान से संबंधित आकर्षक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई । इस अवसर में गणमान्य अतिथियों के साथ दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी के अधिकारियों, कर्मचारियों, पाठकों के मध्य डीएमएसडब्लूएसएल संस्था के अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी भी उपस्थित थे I अंत में श्रीमती उर्मिला रौतेला, सहायक पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी, दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *