गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राज्य सरकार की जीरो टोलरेंस नीति पर किया कटाक्ष

भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने राज्य सरकार की भ्रष्ट्राचार को लेकर जीरो टोलरेंस की नीति को लेकर आज यहां कटाक्ष किया। मिश्रा ने ट्वीट के माध्यम से मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस नीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्यमान भारत निरामय के एक क्लर्क के निलंबन आदेश में संचालनालय ने दलाली, वेंडरों से लेनदेन, निजी अस्पतालों का भयदोहन, करोड़ों की अवैध वसूली, फिरौती के आरोप सही पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह ‘छोटी मछली’ है, मगरमच्छ किसको- कितना निगल रहे होंगे यह सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट के साथ संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश द्वारा हालाकि में जारी एक क्लर्क के निलंबन आदेश को भी पोस्ट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *