भोपाल : शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ग्वालियर मेला केवल मेला नहीं एक संस्कृति और सभ्यता है। यह हजारों सालों से हमारे देश की परम्परा में रही है। ग्वालियर मेला में एक स्थान पर हर प्रकार की चीजें खरीदने का अद्भुत समागम है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर मेला आत्म- निर्भर मध्यप्रदेश की अवधारणा का प्रतीक है। यह मेला ऐतिहासिक है।
चौहान माधवराव सिंधिया व्यापार मेला ग्वालियर का स्टेट हैंगर भोपाल से वर्चुअली शुभारंभ कर रहे थे। इस अवसर पर ग्वालियर से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, ओम प्रकाश सकलेचा, प्रद्युम्म सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि वर्चुअली उपस्थित थे।
चौहान ने कहा कि यह मेला व्यापारियों की जिंदगी बदलने का माध्यम है। मेले में प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलता है। इससे हजारों लोग लाभान्वित होंगे। हमने तय किया है कि मेले में ऑटो मोबाइल की खरीदी पर रोड टैक्स पर 50 प्रतिशत की छूट देंगे। । उन्होंने ग्वालियर अंचल की जनता और व्यापारियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने मेले को अच्छा बनाने में योगदान देने के लिए आयोजकों को बधाई दी।
चौहान ने ग्वालियर अब तेजी से प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है। ग्वालियर में कई महत्वपूर्ण संस्थान हैं। महिलाओं, बच्चों और आम नागरिक के लिए खरीददारी के लिए ग्वालियर मेला महत्वपूर्ण है। उन्होंने मेले की प्रगति और यशस्वी होने की कामना की।
ग्वालियर मेला केवल मेला नहीं एक संस्कृति और सभ्यता है
