गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अधिकारियों ने जोशीमठ के हालात की ली जानकारी

चमोली : उत्तराखंड के जोशी मठ में हुए भूधंसाव के कारण क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लेने राज्य सरकार के अधिकारियों की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जायजा लिया। संकट ग्रस्त जोशीमठ के मारवाड़ी क्षेत्र का भी अधिकारियों ने लिया जायजा। अनेक मकानों पर मिली दरारें। चमोली जिला प्रशासन की वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने रविवार को जोशीमठ नगर के मारवाड़ी वार्ड में घर घर जाकर भूधंसाव स्थिति का जायजा लिया। जहां अनेक घरों में दरारें आयी हैं। जिन घरों में दरारें मिली है उन परिवारों को तत्काल शिफ्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं और उन्हें अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
इसबीच देहरादून से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के जोशीमठ में भू धंसाव के कारण उत्पन्न स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। रविवार को यह जानकारी स्वयं श्री धामी ने मीडिया को अनौपचारिक बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने फोन पर विस्तृत जानकारी ली और पूछा कि कितने लोग इससे प्रभावित हुए हैं, कितना नुकसान हुआ तथा लोगों के विस्थापन के लिए क्या किया जा रहा है। धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने जोशीमठ को बचाने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *