गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इंसान को भगवान बनाना तानाशाही की ओर ले जाता है

बेंगलुरु : मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में किसी व्यक्ति को भगवान बनाना तानाशाही की ओर ले जाता है। विधानसभा चुनाव से पहले कर्नाटक कांग्रेस द्वारा आयोजित एससी/एसटी समुदायों के सम्मेलन ‘एक्यता समावेश’ को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि इस प्रवृत्ति को त्यागने की जरूरत है।

उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने जाति और धर्म के नाम पर कर्नाटक को बर्बाद कर दिया। नौकरियों पर सरकार से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 लाख खाली सरकारी पदों को नहीं भर रहे हैं, क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो भाजपा का खेल खत्म हो जाएगा. इसलिए वे लोगों को अनुबंध और दैनिक वेतन के आधार पर काम पर रख रहे हैं।

उन्होंने दलितों से भारतीय संविधान एवं लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट होकर मोदी सरकार के खिलाफ खड़े होने को कहा, ताकि वे आरक्षण और नौकरियों का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि एससी और एसटी के लिए 15 लाख नौकरियां आरक्षित हैं। उन्होंने प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरियों और किसानों की आय दोगुनी करने के वादे पर भी प्रधानमंत्री से सवाल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *