जयपुर : राजस्थान में रविवार को कोरोना के पांच नए मामले सामने आए । चिकित्सा विभाग के अनुसार प्रदेश में जयपुर में तीन एवं उदयपुर में दो नये मामले सामने आये। इससे राज्य में कोरोना के अब तक सामने आए मरीजों की संख्या बढ़कर 13 लाख 15 हजार 550 हो गई। आज कोरोना के जयपुर में 15 एवं दौसा जिले में एक मरीज के और स्वस्थ होने पर अब तक 13 लाख पांच हजार 829 मरीज ठीक हो गए जबकि वर्तमान में इसके 68 सक्रिय मरीज है । सक्रिय मरीजों में सर्वाधिक 62 मरीज जयपुर में है जबकि उदयपुर में तीन तथा जैसलमेर, जोधपुर एवं सीकर में एक-एक सक्रिय मरीज है। राज्य में कोरोना से अब तक 9653 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना जांच के लिए अब तक दो करोड़ 14 लाख 35 हजार 486 नमूने लिए गये हैं।
