गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पटवारी 8 हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

अजमेर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों ने अजमेर जिले के खानपुरा की हल्का पटवारी को आज आठ हजार रूपये की रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुष्ट जानकारी के अनुसार अजमेर के खानपुरा की हल्का पटवारी दर्शना सबल के खिलाफ परिवादी ने शिकायत दी कि कृषि भूमि रूपान्तरण के नाम पर उसे परेशान कर आठ हजार की रिश्वत मांगी जा रही है। प्राप्त शिकायत के सत्यापन की जांच के बाद आज अजमेर ब्यूरों के उपाधीक्षक राकेश वर्मा तथा सीआई मीरा बेनीवाल के नेतृत्व में ट्रेप की कार्यवाही को अंजाम देते हुए रिश्वतखोर पटवारी दर्शना को 8 हजार की रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो अब आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसके मकान व बैंक खातों की तलाशी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *