गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जोशीमठ के आसपास चल रही परियोजनाओं पर लगे तत्काल रोक

नई दिल्ली : मल्लिकार्जुन खडगे ने जोशीमठ की त्रासदी पर गहरी चिंता जताते हुए पीड़ितों को प्रधानमंत्री केयर्स फंड से राहत देने और जोशीमठ के आसपास चल रही परियोजनाओं पर तत्काल काम बंद करने की मांग की है। खडगे ने ट्वीट किया , “ प्रकृति रक्षति रक्षित: उत्तराखंड के देवस्थल, जोशीमठ में जो प्रकृति से खिलवाड़ कर, बेलगाम ‘विकास’ से दरारें आईं हैं, उससे पूरा देश चिंतित है और जोशीमठ के लोगों के साथ है।”
खडगे ने सरकार से पीड़ितों को राहत पहुंचाने की मांग करते हुए कहा “हमारी मोदी सरकार से तीन मांगे हैं -जोशीमठ की त्रासदी को ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित किया जाएँ। रेलवे और हाईडल पॉवर सहित सभी नयी परियोजनाओं पर तब तक रोक लगाई जाए, जब तक कोई नवनियुक्त उच्च स्तरीय विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, पर्यावरणविदों और स्थानीय लोगों की कमेटी अपनी रिपोर्ट न दें। जोशीमठ के विस्थापितों को सिर्फ़ 5000 रुपए के बजाय, उचित मुआवज़ा प्रधानमंत्री केयर्स फंड से दिया जाए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *