शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी थाने में एक शिक्षक के विरुद्ध एक छात्र से मारपीट के मामले में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मऊ में कल दोपहर छात्र प्रकाश राठौर कक्षा 07 में ठण्ड के कारण देर से पहुंचा, तो उसके संस्कृत के शिक्षक सत्यम पाण्डेय ने कमरे में बंद करके डंडे से पिटाई कर दी, जिससे छात्र के सिर और आंख में चोट लग गयी। परिजनों की शिकायत पर प्रकाश की मेडिकल जांच कराई गई और प्रमाण मिलने पर शिक्षक के खिलाफ मारपीट का अपराध दर्ज कर लिया गया है।
