गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हाईकोर्ट ने निचली अदालतों के जजों के किये तबादले

नैनीताल : उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने निचली अदालतों में तैनात न्यायाधीशों को रिक्त पद के सापेक्ष स्थानांतरित किया है।
रजिस्ट्रार जनरल की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार हरिद्वार के तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिरुद्ध भट्ट को हरिद्वार के द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रिक्त पद पर स्थानांतरित किया गया है।

इसी प्रकार चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितेश कुमार श्रीवास्तव को तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिद्वार, पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिद्वार शेष चंद्र को चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिद्वार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार के पद पर तैनात मुकेश चंद्र आर्य को पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है ।
इसी प्रकार बागेश्वर की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात मंजू सिंह मुंडे को खटीमा का अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, हरिद्वार के सिविल जज (सीनियर डिविजन) संगीता रानी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार, प्रथम अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) राहुल कुमार श्रीवास्तव को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) हरिद्वार जबकि बागेश्वर की सिविल जज सीनियर डिविजन गुंजन सिंह को बागेश्वर का मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *