गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

देश में कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई

नई दिल्ली : देश भर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है, जिससे मृतकों की संख्या 5,30,722 पर बरकरार है और मृत्युदर 1.19 फीसदी बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 220.15 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 2,342 हो गए हैं और सक्रिय मामलों की दर 0.1 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में 148 मरीजों ने कोरोना को मात दी है और इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,47,322 हो गयी है। स्वस्थ होने की दर 98.80 प्रतिशत तक पहुंच गयी है। देश में पिछले 24 घंटे में आठ राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और अन्य राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में इनकी संख्या में कमी आयी है।
राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में तीन सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 24 हो गयी। इस महामारी से अब तक 19,80,749 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अभी तक 26,522 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में दक्षिण भारत के केरल में चार सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 1,342 रह गयी है, जबकि इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 67,56,058 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 71,567 पर बरकरार है।
कर्नाटक में छह सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 210 हो गए हैं। राज्य में इस महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 40,31,835 हो गई है और मृतकों की संख्या 40,308 पर स्थिर है। देश की आर्थिक नगरी महाराष्ट्र में कोरोना के 19 सक्रिय मामले बढ़ने से सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 146 हो गयी है। इस दौरान पांच लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 79,88,280 तक पहुंच गयी है और राज्य में मृतकों का आंकड़ा 1,48,418 है।
केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में पिछले 24 घंटे में 16 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 54 हो गयी। इस महामारी से अब तक 1,73,553 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अभी तक 1,975 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में दो सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 57 रह गयी है। इस महामारी से अब तक 3556417 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अभी तक 38049 मरीजों की जान जा चुकी है।
उत्तर प्रदेश में कोरोना के पांच सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 21 रह गयी। इस महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या 2104491 तक पहुंच गयी है और मृतकों की संख्या 23634 पर स्थिर है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश में कोरोना के तीन मामले, पंजाब और राजस्थान में कोरोना के दो-दो मामले, गोवा, ओडिशा और सिक्किम में क्रमशः एक-एक मामले बढ़े हैं। राहत की बात यह है कि अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, असम, दादर एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव, लक्षद्वीप, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *