गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मध्यप्रदेश अजब, गजब के साथ सजग भी

इंदौर : नरेंद्र मोदी ने आज विकसित भारत के निर्माण में मध्यप्रदेश की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि ये प्रदेश अजब, गजब होने के साथ विभिन्न क्षेत्रों को लेकर सजग भी है। मोदी यहां आयोजित दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन (जीआईएस) के उद्घाटन सत्र को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। इस समारोह में गयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली, सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल और कई अन्य गणमान्य नागरिकों के साथ देश-दुनिया से आए उद्योगपति और निवेशक उपस्थित थे।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी इस समारोह में वर्चुअली जुड़े, जो इस समय अमेरिका की यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में मध्यप्रदेश की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। आस्था, आध्यात्म से लेकर पर्यटन तक, कृषि से लेकर शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट तक, एमपी अजब, गजब और सजग भी है। उन्होंने सम्मेलन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के सामर्थ्य और संकल्प निवेशकों की प्रगति में दो कदम आगे चलेंगे, इसका वे विश्वास दिलाते हैं।
इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि अतुल्य भारत के अद्भुत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत का उदय हो रहा है। एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध, शक्तिशाली भारत आत्मनिर्भर भारत बन रहा है।
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए उन्हें निवेशकों के साथ मिलकर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाना है। उसका रोड मैप तैयार है। उन्होंने कहा कि भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शांति के पद का दिग्दर्शन भारत ही कराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *