मुंबई : वैश्विक बाजार की तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर बारह समूहों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ सपाट बंद हुआ। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 9.98 अंक फिसलकर 60105.50 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 18.45 अंक उतरकर 17895.70 अंक पर सपाट रहा। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.27 प्रतिशत गिरकर 25,207.38 अंक जबकि स्मॉलकैप 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 28,800.51 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3641 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1866 में तेजी जबकि 1627 में गिरावट रही वहीं 148 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 32 कंपनियों में बिकवाली जबकि शेष 18 में लिवाली हुई। बीएसई के 12 समूहों में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान सीडी 0.34, ऊर्जा 0.53, एफएमसीजी 0.98, हेल्थकेयर 0.73, दूरसंचार 0.27, यूटिलिटीज 0.78, ऑटो 0.46, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.36, तेल एवं गैस 0.22, पावर 0.42, रियल्टी 0.14 और टेक समूह के शेयर 0.13 प्रतिशत गिर गए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.61, जर्मनी का डैक्स 0.85, जापान का निक्केई 1.03 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.49 प्रतिशत चढ़ गया जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.24 प्रतिशत उतर गया।
शेयर बाजार सपाट
