गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अनियंत्रित डंपर दुकान में घुसा, 6 की मौत, 4 घायल

रायबरेली : उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के गुरबक्सगंज इलाके में बुधवार सुबह तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गया। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और अन्य चार घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना आज सुबह करीब छह बजे बांदा-बहराइच राजमार्ग पर खगइया खेड़ा गांव के पास हुई जब घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चाय की दुकान में घुस गया। उन्होंने कहा, चाय की दुकान में बैठे 10 लोग डंपर की चपेट में आ गए, जिनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान लल्लई, लल्लू, रवींद्र, वृंदावन और शिव मोहन के रूप में हुई है। उन्होंने कहा, अशोक वाजपेयी, राम प्रकाश तिवारी, दीपेंद्र लोधी और श्रवण लोधी को घटना में गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और बचाव और राहत अभियान शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *