गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जम्मू-कश्मीर में घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त

जम्मू : जम्मू-कश्मीर घने कोहरे की चपेट में है और यहां बुधवार को लगातार चौथे दिन भी सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा जबकि हवाई और रेल परिचालन प्रभावित रहे। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने कहा, जम्मू-कश्मीर में मौसम की स्थिति कुछ और दिनों तक ऐसी ही बने रहने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी के बाद मौसम में सुधार होने के अनुमान हैं। जम्मू हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा, “कोहरे के कारण उड़ान संचालन भी प्रभावित रहा।”
इसी दौरान, रेलवे के वरिष्ठ एक अधिकारी ने कहा कि ट्रेनें अपने निर्धारित समय से तीन से चार घंटे देरी से पहुंच रही हैं, क्योंकि उत्तरी भागों में घने कोहरे के कारण रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि कश्मीर के सोनमर्ग, गुलमर्ग सहित अन्य ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के अनुमान है जबकि उत्तर और मध्य कश्मीर के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं और जम्मू में 14 जनवरी से 17 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा।
बहरहाल, जम्मू-कश्मीर में ठिठुरती ठंड को देखते हुए प्रशासन ने विद्यालय में शीतकालीन अवकाश 16 जनवरी तक बढ़ा दिया है और कई स्कूल प्राथमिक विंग के लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। जम्मू में अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां के स्थानीय लोग लकड़ी का कोयला और हीटर जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *