कोलकाता : पश्चिम बंगाल में कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में गुरुवार तड़के तेज रफ्तार दोपहिया वाहन के डिवाइडर से टकरा जाने से दो युवकों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह हादसा ईको पार्क के पास हुआ। गंभीर रूप से घायल युवक को बिधाननगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना मध्यरात्रि के बाद करीब दो बजे हुई जब तीनों एक पब पार्टी से घर लौट रहे थे।
