गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शिवराज ने बच्चों को योग करने का संकल्प दिलाया

इंदौर : शिवराज सिंह चौहान ने आज स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर बच्चों को रोज योग करने का संकल्प दिलाया। चौहान ने यहां आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए विवेकानंद साहित्य पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये साहित्य उन्हें भी काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि मनुष्य केवल साढ़े तीन हाथ का हाड़-माँस का पुतला नहीं है।

दुनिया में कोई काम ऐसा नहीं जो वो न कर सके। इसी क्रम में उन्होंने स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शरीर में शक्ति होगी, तभी कोई बड़ा काम कर सकोगे। स्वस्थ शरीर के लिए योग और व्यायाम जरूरी हैं। इसके माध्यम से ही महान लक्ष्यों की प्राप्ति संभव है। उन्होंने बच्चों को संकल्प दिलाया कि वे प्रतिदिन योग करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *