गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शिक्षकों के प्रशिक्षण पर रोक लगाना शिक्षा मॉडल पर हमला

नई दिल्ली : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल सरकार द्वारा जनता की बेहतरी के लिए किए जा रहे शानदार कामों को रोकने के क्रम में उपराज्यपाल विनय सक्सेना अब शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कामों पर भी रोक लगाने लगे है| सिसोदिया ने कहा कि उपराज्यपाल द्वारा हमारे शिक्षकों की फॉरेन एक्सपोज़र ट्रेनिंग पर रोक लगाना दिल्ली के एजुकेशन मॉडल पर हमला करना है| उन्होंने आरोप लगाया कि जिस दिल्ली एजुकेशन मॉडल ने पूरे विश्व में भारत को गौरवान्वित करने का काम किया है, उस एजुकेशन मॉडल को और शानदार बनाने में मदद करने के बजाय उपराज्यपाल उसके अनूठे पहलों को रोकने का काम कर रहे है यह बेहद शर्मनाक है|
उन्होंने कहा , “ केजरीवाल सरकार ने सत्ता में आने के बाद अपने शिक्षकों को विश्व के शिक्षा मॉडलों से सीखने और उसे अपने स्कूलों में अपनाने के लिए उन्हें सिंगापुर, फ़िनलैंड, ऑक्सफ़ोर्ड, कैंब्रिज सहित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी देशों व संस्थानों में ट्रेनिंग के लिए भेजा| प्रशिक्षणों की बदौलत शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई। यही कारण है कि हमारे शिक्षक आज भरोसे और आत्मविश्वास के साथ बच्चों को पढ़ा रहे है और अपने क्लासरूम में नए इनिशिएटिव अपना रहे है| इसकी बदौलत आज दिल्ली सरकार के स्कूलों का बोर्ड रिजल्ट 99.6 फीसदी पर आ रहा है| हमारे स्कूलों से निकले बच्चों का सैकड़ों की संख्या में आईआईटी, मेडिकल संस्थानों में दाखिला हो रहा है|”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *