गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सैनिकों के सर्वाेच्च कल्याण के लिए मुख्यमंत्री सदैव तत्पर

उदयपुर : राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष राम सहाय बाजिया ने आज यहां जिला सैनिक बोर्ड की बैठक में भाग लिया। बाजिया द्वारा पूर्व सैनिकों, शहीदों के नाम विद्यालय नामकरण तथा शहीदों की मूर्ति स्थापित करने हेतु भूमि आवंटन सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की। बैठक मे शहीद सैनिक आश्रितों एवं पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर कलक्टर की अध्यक्षता में हर माह एक बैठक आयोजित करने तथा शहीद स्मारक स्थल पर म्यूजियम हॉल में जिले के शहीद सैनिकों की तस्वीरें लगवाये जाने का निर्णय लिया गया।
जिला कलक्टर कार्यालय में जिला सैनिक बोर्ड की बैठक के बाद उपाध्यक्ष बाजिया मधुबन स्थित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय पहुंचे जहां शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं, वीर माताओं, युद्ध घायल सैनिकों, पदक धारक सैनिकों तथा पूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों से संवाद किया और उनका शॉल ओढ़ा कर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की शुरूआत में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल कमलेन्द्र सिंह भाटी ने उपाध्यक्ष एवं उपस्थित शहीद वीरांगनाओं, वीर माताओं एवं पूर्व सैनिकों का स्वागत किया। कर्नल कमलेन्द्र सिंह भाटी द्वारा पूर्व सैनिकों को कार्यालय द्वारा सम्पादित किये जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला और उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों, शहीद आश्रितों को आश्वस्त किया कि कार्यालय स्तर पर हर कार्य नियमानुसार समय पर सम्पादित किया जाएगा।
बाजिया द्वारा संवाद कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार द्वारा शहीद सैनिकों के आश्रितों, पूर्व सैनिकों के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जयपुर में सैनिक कल्याण भवन के निर्माण हेतु राज्य सरकार द्वारा 20 करोड़ की राशि का बजट स्वीकृत किया गया है तथा राज्यभर के पूर्व सैनिकों का डिजिटल डाटा तैयार करने हेतु भी राज्य सरकार द्वारा 30 लाख राशि का बजट आवंटन हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *