कपिल शर्मा /गौरवशाली भारत
नाँगल चौधरी। बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ महोत्सव मनाते हुए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। काॅलेज प्राचार्या डॉ. अनीता तंवर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के अवसर पर प्राचार्या ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनकी प्रेरणा संबधी विषय में बच्चों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने ही अमेरिका की संसद में भाषण बहुत छोटी उम्र में दिया और अपने ओजस्वी एवं प्रभावशाली विचारों से अमेरिका के लोगो को प्रभावित किया। स्वामी विवेकानंद की शिक्षाएं उनकी प्रेेरणा एवं उदाहरण हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं।
काॅलेज प्राचार्या ने अपने संबोधन में बताया कि युवा होने के नाते विद्यार्थियों का कर्तव्य बनता है कि वे बुरी आदतों से बच कर रहें और अध्ययन में अथक परिश्रम करते हुए देश के नवनिर्माण में योगदान दें। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं में अंतिम, विनीता, लक्ष्मी, दीक्षा और मुस्कान ने भी स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी डॉ. पूनम, डॉ. सुशीला यादव, सरोजकला, हंसा, सुषमा यादव सहित काॅलेज स्टाॅफ़ सदस्य उपस्थित रहे।
