गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हाइवे पर बारूद से भरा ट्रक पलटा, चालक घायल

बैतूल : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के बैतूलबाजार थाना क्षेत्र के भोपाल-नागपुर राजमार्ग पर आज तड़के बारूद से भरा ट्रक पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बारूद (कच्चा पावडर जो ब्लास्टिंग के उयोग में आता है) से भरा ट्रक अल सुबह हाइवे के मिलानपुर गांव के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक बालचंद घायल हो गया। बारूद से भरा ट्रक नागपुर से गुजरात के भावनगर जा रहा था। सामने से आ रहे ट्रक के लाइट की रोशनी ट्रक चालक के आंखों पर आने से चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। एेहतियातन मौके पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *