गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पूर्व सांसद की हत्या के आरोप में छोटा भाई गिरफ्तार

चेन्नई : राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं तमिलनाडु राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष डी मस्तान की पारिवारिक सम्पति के विवाद में हत्या करने के आरोप में पुलिस ने उनके छोटे भाई घोस बाशा को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच के आधार पर पूर्व सांसद डी मस्तान (66) के परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। गौस बाशा को उनके उत्तरी चेन्नई उपनगर रेड हिल्स स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस जांच में पता चला कि भाइयों में संपत्ति विवाद था। घोस बाशा की शह पर उसके दामाद इमरान ने मस्तान की हत्या कर दी। मस्तान 1995 से 2001 तक एआईएडीएमके के राज्यसभा सदस्य थे। इस मामले में घोस बाशा के दामाद इमरान सहित पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मस्तान की मृत्यु 22 दिसंबर, 2022 को हुई थी और शुरू में यह दावा किया गया था कि कार में यात्रा करते समय दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई थी। उन्हें चेंगलपट्टू के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
मस्तान के बेटे ने नाक पर चोट और चेहरे पर नाखून के निशान देखेने बाद में गुडुवानचेरी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया। जांच में मस्तान की हत्या उनके रिश्तेदारों और दोस्तों ने आर्थिक विवाद को लेकर खुलासा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *