हैदराबाद : तेलंगाना के मालकपेट के एम. एन. एरिया अस्पताल में दो गर्भवती महिलाओं का ऑपरेशन के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि मृतकाें के परिजनों ने अस्पताल के गेट के सामने नवजात शिशु को लेकर न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही से दोनों महिलाओं की मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि वेनेला नाम की एक महिला नागरकुर्नूल जिले की निवासी थी और शिवानी नाम की दूसरी महिला आंध्र प्रदेश के तिरुपति की निवासी थी। प्रसव पीड़ा के दौरान दोनों को बुधवार को एरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने पर दूसरे गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गयी।
डॉक्टरों ने बताया कि वेनेला को पिछले पांच दिनों से डेंगू बुखार था और उसके प्लेटलेट्स गिर गए थे और शिवानी का मधुमेह और लो ब्लड प्रेशर से पीड़ित थीं। अस्पताल में भर्ती कराने के कुछ घंटे बाद ही दोनों की मौत हो गई।
सरकारी अस्पताल में दो महिलाओं की मौत
