मुंबई : आयातकों और बैंकरों की लिवाली से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया छह पैसे फिसलकर 81.36 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 31 पैसे की तेजी लेकर 81.30 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
कारोबार की शुरुआत में तीन पैसे टूटकर 81.33 रुपये प्रति डॉलर पर खुला रुपया सत्र के दौरान लिवाली के दबाव में 81.46 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। हालांकि बिकवाली से समर्थन पाकर यह 81.30 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले सत्र के 81.30 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में छह पैसे उतरकर 81.36 रुपये प्रति डॉलर रह गया।
रुपया 6 पैसे फिसला
