गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

3 अवैध दूरसंचार कंपनियों का भंडाफोड़

चेन्नई : तमिलनाडु के चेन्नई शहर में शुक्रवार को तीन अवैध दूरसंचार कंपनियों का भंडाफोड़ किया गया और छापेमारी के दौरान 1,000 से अधिक सिम कार्ड जब्त किये गये। दूरसंचार विभाग (डीओटी), तमिलनाडु एलएसए, बीएसएनएल चेन्नई टेलीफोन, एयरटेल और तमिलनाडु पुलिस के अधिकारियों की एक टीम ने चेन्नई शहर के ट्रिप्लिकेन, रोयापेट्टा और टी नगर इलाकों में संदिग्ध स्थानों पर संयुक्त छापेमारी की और इन अवैध दूरसंचार कम्पनियों का भंडाफोड़ किया।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार ये अंतरराष्ट्रीय कॉल राष्ट्रीय सीएलआई के साथ स्थानीय कॉल के रूप में दिखाई देंगी। इस तरह की अवैध टेलीकॉम इकाइयां दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (आईएलडीओ, एनएलडीओ, लैंडलाइन और मोबाइल सेवा ऑपरेटरों) और राजस्व हानि के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करती हैं।
छापेमारी के दौरान 15 सिम बॉक्स, 1,000 से अधिक एयरटेल और बीएसएनएल सिम, इंटरनेट के लिए सिम के साथ 12 वायरलेस राउटर और अन्य सामान भी जब्त किए गए। एयरटेल ने इन अवैध कम्पनियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *