बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए बारूदी सुरंग की चपेट में आने से एक सहायक उपनिरीक्षक घायल हो गए। घायल जवान का प्रारंभिक उपचार बासागुड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकाॅप्टर से रायपुर रवाना किया गया।
पुलिस अधीक्षक आंजनेय वैष्णव ने बताया कि आज सुबह केन्द्रीय सुरक्षा बल तर्रेम थाना के अंतर्गत पेगड़ापल्ली 153 कैम्प से सुकमा सड़क मार्ग पर नक्सली अभियान पर जवानों का दल निकला था। कुछ दूरी पर जाने के बाद केन्द्रीय सुरक्षा बल के सहायक उपनिरीक्षक मोहम्मद असलम का पैर नक्सलियों द्वारा लगाए गए बारूदी सुरंग पर पड़ा और विस्फोट हुआ। सुरक्षा बल के जवान के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया।
बारूदी सुरंग की चपेट में आने से जवान घायल
