गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नहर में गिरी कार, 3 की मौत, 1 घायल

हिसार : हरियाणा के हिसार जिले में हांसी के निकट पीपला पुल के पास शुक्रवार देर रात एक कार के नहर में गिरने से इसमें सवार तीन युवकों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजे हिसार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ जब पीपला पुल के निकट एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गाड़ी गिर गई जिसके बाद तीन युवकों की मौत हो गई तथा एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान सोनीपत जिले के गोहाना उपमंडल के गढ़ी उजालेखां गांव के कृष्ण सैनी, राकेश और मुकेश के रूप में हुई है। इनका एक साथी कृष्ण कश्यप घायल हो गया। कृष्ण सैनी और राकेश चाचा भतीजा थे। मुकेश और कृष्ण कश्यप इनके दोस्त हैं। कृष्ण सब्जी मंडी में आढ़ती है। कार कृष्ण सैनी की थी। बताया जाता है कि कार के आगे अचानक से कुछ आ गया था जिसे बचाने के प्रयास में कार नहर में जा गिरी। नहर में पानी अधिक होने के कारण युवक कार से बाहर नहीं निकल सके।
पुलिस के अनुसार युवक पंजाब से गोहाना लाैट रहे थे। इन्होंने पंजाब में किन्नू का बाग ले रखा है और वहीं से वापस लौट रहे थे। सूचना मिलने पर शनिवार को इनके परिजन हांसी के नागरिक हॉस्पिटल पहुंचे। शव हांसी के नागरिक हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम कर इनके परिजनों को सौंप दिये गये हैं। पुलिस घायल कृष्ण सैनी और परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *