सुरक्षा बलों ने आतंकवादी ठिकाने का किया भडाफोड़, हथियार,गोला-बारूद बरामद
जम्मू : सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट क्षेत्र में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और वहां से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि सुरनकोट के बछियान वली गांव में घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया गया। इस दौरान एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान तीन एके राइफल, तीन एके राइफल मैगजीन, 28 गोलियां, 10 हथगोले और एक यूबीजीएल सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।
पुलिस ने कहा, “विशेषज्ञ टीमों द्वारा विस्फोटकों को नष्ट किया जाएगा।”
