गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

डम्पर की चपेट में आने से युवक की मौत

रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली के शिवगढ़ इलाके में अज्ञात डम्पर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी, लेकिन मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
पुलिस सूत्रों से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब आठ बजे के आसपास शिवगढ़ इलाके के रानीखेड़ा गांव के पास एक अज्ञात डम्पर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी, जिससे हड़कंप मच गया।
बताया गया कि मृतक कमल कुमार पुत्र रमेसर (25) कई सालों से अपनी ससुराल गुड़िया गढ़ी में रहता था, हादसे वाले दिन वह अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था, तभी डम्फर को ओवरटेक करते समय मोटरसाइकिल उसकी चपेट में आ गयी जिससे कमल कुमार और उसके दोनों साथी घायल हो गए। जो कि गुड़िया गढ़ी के ही रहनेवाले है। उसके साथियों को हल्की फुल्की चोटें आयी जबकि कमल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा की सूचना पुलिस को दी गयी और थोड़े देर बाद वहाँ की स्थानीय पुलिस और पीआरवी आ गई। जब लोग कमल कुमार को लेकर अस्पताल जा रहे थे उसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना मिली तो उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि यह दुर्घटना है क्योकि हादसा सड़क पर हुआ था और वहाँ लोग पहुंच गए थे ऐसे में हत्या की आशंका उचित नहीं है। बहरहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आज सुबह पंचनामें की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *