गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो मोटर साइकिलों की भिडंत में 4 की मौत

सिंगरौली : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में आज सुबह दो मोटर साइकिलों की भिडंत में चार युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार बसनिया मुख्य मार्ग में दो मोटर साइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंत में प्रवेश यादव (32), संतोष यादव (30) निवासी बसनिया एवं बैजनाथ सिंह (30), पप्पू सिंह (29) निवासी कपूरदेई थाना चितरंगी की इस भीषण सड़क हादसे में मौत हो गयी है। इस सड़क हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चितरंगी दुधमनिया मार्ग को जाम कर दिया है, जो शाम तक जारी रहा। एसडीएम विकास सिंह, तहसीलदार चितरंगी एवं टीआई डी एन राज पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *