गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गुजरात मॉडल कुचल रहा है गरीबों की आकांक्षाएं

नई दिल्ली : मल्लिकार्जुन खडगे ने भारतीय जनता पार्टी के गुजरात माॅडल काे गरीबों के लिए घातक बताते हुए कहा कि राज्य में हर दिन नौ दिहाड़ी मजदूर आत्महत्या करते हैं। खडगे ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा बार-बार डबल इंजन की बात करती है, लेकिन उसके डबल इंजन के पहिए के नीचे गरीब कुचल कर जान देने को मजबूर हो रहे हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए ट्वीट किया “नरेंद्र मोदी जी भाजपा के गुजरात मॉडल में प्रतिदिन नौ दिहाड़ी मजदूर आत्महत्या कर रहे हैं। भारत में प्रतिदिन 115 दिहाड़ी मजदूर आत्महत्या करते हैं। आपके ‘डबल इंजन’ ने अपने घातक पहियों के नीचे गरीबों की आकांक्षाओं को कुचल दिया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *