गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पशुओं को बेसहारा छोड़ने वाले पर लगेगा 10 हजार जुर्माना

शिमला : हिमाचल प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा है कि पशुओं को बेसहारा छोड़ने वाले मालिक पर 10 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा।
कुमार ने सोमवार को यहां कहा कि कृषि विभाग एक बहुत बड़ा उद्योग है। राज्य के 70 प्रतिशत से अधिक लोग आज भी कृषि से जुड़े हुए हैं और खेतीवाड़ी ही उनका प्रमुख व्यवसाय है लेकिन किसान भाई बेसहारा पशुओं, जंगली जानवरों, पक्षियों और प्राकृतिक आपदाओं के चलते कृषि से विमुख हो रहे हैं। उन्होंने कहा कृषि ढांचे को सुधारकर किसानों की आय में बढ़ौतरी की जाएगी वहीं बेसहारा पशुओं की बढ़ती तादाद पर भी अंकुश लगाने के प्रयास किए जाएंगे। पशुओं की गणना कराने के साथ उनकी पिछली टांग पर टैगिंग की जाएगी जिसमें उसके मालिक का नाम, घर का नम्बर तथा डिवीजन अंकित होगा।
श्री कुमार ने कहा कि अगर टैगिंग वाला पशु बेसहारा घूमता हुआ पाया गया तो उसके मालिक पर 10 हजार रुपये जुर्माना किया जाएगा तथा पशु को दोबारा उसके घर पर छोड़ा जाएगा। अगर उस पशु मालिक के पास चारे का प्रावधान नहीं होगा तो उसको इसके लिए सरकार पैसे देगी लेकिन पशु सड़कों पर बेसहारा नहीं मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *