गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एक परिवार के 4 लोगों ने आत्महत्या की

हैदराबाद : तेलंगाना के हैदराबाद में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना में तरनाका इलाके के हापशीगुडा स्थित रूपाली अपार्टमेंट में एक ही परिवार के चार लोगों ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
दरवाजा खटखटाने पर परिवार के किसी सदस्य ने कोई जवाब नहीं दिया तो पड़ोसियों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा और घर के मुखिया प्रताप का शव छत से लटका हुआ मिला जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्यों के शव फर्श पर पड़े हुए मिले।
मृतकों की पहचान प्रताप (34), उनकी पत्नी सिंदूरा (32), बेटी आद्या (4) और की मां के रूप में की गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, परिवार के सदस्यों द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के सही कारण का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *