गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विदेशी प्रजातियों के जीव जब्त

चेन्नई। सीमा शुल्क हवाई खुफिया इकाई के अधिकारियों ने यहां अन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री के दो ट्रॉली बैग से कई विदेशी प्रजातियों के जीव बरामद किये हैं। आधिकारिक विज्ञप्ति में मंगलवार को यह जानकारी दी गयी। जब्त की गई विदेशी प्रजातियों में पिग्मी मार्मोसेट, बॉल अजगर, स्टार कछुआ और मकई सांप शामिल हैं। सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आये एक यात्री के दो बैगों की जांच की। इस दौरान उन्होंने इस दौरान 45 बॉल अजगर, तीन पिग्मी मार्मोसेट, दो विदेशी स्टार कछुए और आठ कॉर्न सांप बरामद किये। इसके बाद, अधिकारियों ने सभी जानवरों को वापस बैंकॉक भेज दिया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *