गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मवेशी से टकराई मालगाड़ी, हादसा टला

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह जिला मुख्यालय पर आज सुबह एक मालगाड़ी के एक मवेशी से टकराने के बाद एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे में मालगाड़ी की एक बोगी पटरी से उतर गई, जबकि दो के पहिए पटरी से नीचे उतर गए।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार आज सुबह बीना से कटनी की ओर जा रही एक मालगाड़ी दमोह रेलवे स्टेशन से लगभग 400 मीटर दूर पथरिया फाटक के समीप अचानक ही एक मवेशी के सामने आ जाने के चलते उससे टकरा गई। हादसे में इंजन से दूसरे नंबर की बोगी पटरी से नीचे उतर गई, जबकि तीसरे और चौथे नंबर की बोगी के पहिए नीचे उतर गए। घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। रेलवे अधिकारियों ने मामले में जांच प्रारंभ कर दी है। रेलवे की टीम रेल यातायात सुचारू बनाने के लिए काम करने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *