रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में आज लोकायुक्त पुलिस ने एक वन विभाग नाकेदार को दो हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त इंस्पेक्टर रजनी तिवारी ने बताया कि फरियादी तरुण शर्मा की शिकायत पर लोकायुक्त टीम ने नाकेदार सुरेश व्यास को दो हजार रुपये नगद लेते धर दबोचा।
उन्होंने बताया कि फरियादी तरुण शर्मा ने अपनी दुकान से जुड़े एक मामले में वन विभाग में आवेदन किया था, जहां नाकेदार सुरेश व्यास ने लायसेंस में सहायता करने दस हजार रुपए की माँग की। इस पर फरियादी तरुण शर्मा ने लोकायुक्त में शिकायत कर दी।
वन विभाग का नाकेदार रिश्वत लेते गिरफ्तार
