गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

येस बैंक का मुनाफा 66 प्रतिशत घटा

नई दिल्ली : निजी क्षेत्र के येस बैंक द्वारा 845 करोड़ रुपये का प्रावधान किये जाने से चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 66.3 प्रतिशत घटकर 52 करोड़ रुपये पर आ गया। बैंक ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद आज यहां जारी वित्तीय लेखा जोखा में कहा कि 31 दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 153 करोड़ रुपये रहा था।
बैंक ने कहा कि दिसंबर 2022 को समाप्त इस तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज आय 1971 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की 1991 करोड़ रुपये की आय की तुलना में एक फीसदी कम है।
इस तिमाही में उसका शुद्ध एनपीए एक फीसदी पर आ गया जो एक वर्ष पहले इसी तिमाही में 3.6 प्रतिशत पर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *