गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रोडवेज कर्मचारियों को भी मिलेगा आरजीएचएस का लाभ

झुंझुनू : राज्य सरकार के अन्य कार्मिकों की भांति राजस्थान रोडवेज के सेवानिवृत कर्मचारियों को राजस्थान गर्वमेंट हेल्थ स्कीम आरजीएचएस योजना से जोड़ा जाएगा।
इसके बदले में कर्मचारियों को 1.05 लाख के एक मुश्त प्रीमियम राशि जमा करानी होगी। राशि जमा नहीं करवाने वालों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारी लंबे समय से राज्य सरकार के कार्मिकों की तरह ही पेंशन व स्वस्थ्य योजना आरजीएचएस का लाभ देने की मांग कर रहे थे, जिस पर राज्य सरकार ने सहमति देकर रोडवेज के पूर्व कार्मिकों से 1.05 लाख की एकमुश्त प्रीमियम जमा करवाने की भी शर्त रख दी है।
ऐसे में तय प्रीमियम जमा करवाने और निर्धारित प्रारूप में आवेदन करने वाले सेवानिवृत कर्मचारी एवं उनकी पत्नी को आरजीएचएस योजना से जोडा जाएगा। जिससे उन्हें दवाइयां एवं उपचार की निःशुल्क सुविधा मिल सकेगी।
आरजीएचएस योजना का परिलाभ लेने के इच्छुक कर्मचारियों को 10 मार्च तक चाही गई कार्यवाही को पूरी करनी होगी और इसके दस्तावेज व सूचना आरजीएचएस मुख्यालय जयपुर भिजवानी होगी। उक्त तिथि तक दस्तावेज पूरे नहीं कर पाने की स्थिति में परिलाभ नहीं दिया जाएगा।
झुंझुनू आगार के मुख्य प्रबंधक राकेश गढ़वाल ने बताया कि राज्य सरकार ने रोडवेज के सेवानिवृत कर्मचारियों को भी इस योजना से जोडने पर सहमति दी है। लेकिन इस योजना से जुडने के लिए उन्हें एक लाख पांच हजार रूपये प्रीमियम निगम के खाता में जमा करवाने होंगे और निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर आरजीएचएस मुख्यालय जयपुर में दस्तावेज भिजवाने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *