हनुमानगढ़ : राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पीलीबंगा थाना पुलिस ने एक पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात में शामिल छह आरोपियों को केवल दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र के सेक्टर 15 पीबीएन रोही मंडी स्थित एस्सार पेट्रोल पंप के सेल्समैन और चौकीदार को गन पॉइंट पर धमका कर शुक्रवार देर रात लूट की वारदात में शामिल छह आरोपियों को दो घंटे के अंदर बापर्दा गिरफ्तार कर तीन अवैध देशी पिस्टल, 19 कारतूस, लूटी गई रकम ए्ं मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त एक अर्टिका कार बरामद की गई है।
उन्होंने बताया कि शनिवार को पेट्रोल पंप मालिक मनीष गोयल और कर्मी नवीन कुमार द्वारा थाना पीलीबंगा में एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट में बताया गया कि शुक्रवार रात करीब दस बजे दिल्ली नंबर की एक अर्टिगा कार से छह व्यक्ति पेट्रोल पंप पर आए। पांच सौ रुपये का डीजल भरवाने के बाद उन व्यक्तियों ने चौकीदार भंवर सिंह और सेल्समैन नवीन कुमार व गगनदीप पर पिस्टल तान दी।
बदमाशों ने उनसे लॉकर की चाबियां मांगी। उनके पास चाबियां नहीं होने पर काउंटर में रखी बिक्री रकम 15 हजार और मोबाइल छीन कर फरार हो गए।
पुलिस ने डकैती में शामिल गोरा सिंह उर्फ गुरवंत सिंह (35) निवासी डबवाली सदर जिला सिरसा हरियाणा, कार मालिक जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा (45) निवासी थाना हमड़ा जिला लुधियाना तथा बलजीत सिंह (35), विक्की धानक (32), मनजीत उर्फ जीता (40) एवं कुलविंद्र सिंह उर्फ किन्द्र सिंह (32) निवासी थाना संगत मंडी जिला बठिंडा पंजाब को गिरफ्तार किया है।
लूट के 6 आरोपी गिरफ्तार
