नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विकास की बढ़ी हुई गति से पूर्वोत्तर के लोगों को अनेक लाभ हो रहे हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार एक नागरिक के ट्वीट के जवाब में मोदी ने एक ट्वीट में कहा: “पूर्वोत्तर में महान लोग और सुंदर स्थान हैं। विकास की बढ़ी हुई गति से वहां के लोगों को कई तरह के लाभ मिल रहे हैं।”
इस व्यक्ति ने मोदी को ट्वीट कर कहा था “ पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की बदौलत उत्तर पूर्व राज्य अब राष्ट्रीय मुख्य धारा और विकास के साथ अधिक एकीकृत हो गए हैं। यह क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता और परिदृश्य के साथ पर्यटकों का स्वर्ग हो सकता है – बहुत दोस्ताना लोग भी है।
पूर्वोत्तर में महान लोग और सुंदर स्थान है
