जामनगर : गुजरात में जामनगर जिले के एक गांव से दो फर्जी डॉक्टरों को विशेष अभियान समूह (एसओजी) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने रविवार को बताया कि सूचना के आधार पर जामनगर जिले के लालपुर तालुका के मोटी खावडी गांव में एसओजी की टीम ने छापा मारा। इस दौरान गांव में बिना डिग्री के मरीजों का इलाज करने वाले संदीपभाई च. राणा (46) और बिजल कुमार भ. बिश्वास (50) को पकड़ लिया गया। उनसे क्रमश: 3,932 रुपये और 3,616 रुपये कीमत की दवा, इंजेक्शन सहित अन्य सामान जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जामनगर में दो फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार
