गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

डेरा सच्चा सौदा आज चलाएगा स्वच्छता अभियान

सिरसा : हरियाणा में सिरसा स्तिथ डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की पैरोल और परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार माह की खुशी में सोमवार को अनूठे तरीके से सेलिब्रेट करेगा।
रविवार को यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु एक साथ पूरे हरियाणा में सफाई अभियान चलाकर प्रदेश को स्वच्छता की सौगात देंगे। इस दिन सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक हरियाणा के 22 जिलों के 7422 गांवों, शहरों, कस्बों, तहसील व नगरों में सफाई अभियान चलाएंगे। सफाई अभियान को लेकर पूरे हरियाणा की साध-संगत में खुशी का माहौल है और साध-संगत अपने-अपने एरिया में सफाई अभियान की तैयारियों में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि इसी जनवरी महीने की 25 जनवरी को डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गद्दीनशीन परम पिता शाह सतनाम जी महाराज ने अवतार धारण किया था। इस दिन को डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत हर साल मानवता भलाई के कार्य कर मनाती है। इसी के तहत सोमवार 23 जनवरी को हरियाणा राज्य की साध-संगत पूरे प्रदेश में सफाई अभियान चलाकर प्रदेश को स्वच्छता की सौगात देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *