गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना राज्य का बजट सत्र 3 फरवरी से

हैदराबाद : तेलंगाना विधानसभा और परिषद की बैठक तीन फरवरी को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगी।
तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस ) सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश करने के लिए बीआरएस के रूप में अपना नाम बदलने के बाद यह पहला सत्र होगा। राज्य सरकार इसी दिन इस कार्यकाल में अंतिम राज्य बजट पेश करेगी।
राज्य विधानमंडल सचिव डॉ वी नरसिम्हा चार्युलु के अनुसार, दूसरी तेलंगाना विधानसभा के आठवें सत्र की चौथी बैठक और तेलंगाना विधान परिषद के अठारहवें सत्र की शुरुआत तीन फरवरी को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर होगी। यहां सूत्रों के मुताबिक भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की सरकार तीन फरवरी को 12.10 बजे पेश होगी और उसी दिन दोनों सदनों में सत्र शुरू होगा।
पिछले सत्रों की तरह विधानसभा और परिषद परम्परागत राज्यपाल के अभिभाषण के बिना शुरू होगी क्योंकि राज्य विधानसभा का पहले सत्रावसान नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *